For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत उत्तर प्रदेश सरकार के 10 मंत्री चुनाव हारे

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बावजूद उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत राज्य के 10 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है।

11:22 PM Mar 10, 2022 IST | Shera Rajput

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बावजूद उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत राज्य के 10 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत उत्तर प्रदेश सरकार के 10 मंत्री चुनाव हारे
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बावजूद उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत राज्य के 10 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है।
Advertisement
केशव प्रसाद मौर्य  को पल्लवी पटेल ने 7,337 मतों से किया पराजित 
निर्वाचन आयोग के अनुसार, सिराथू में भाजपा के उम्मीदवार केशव प्रसाद मौर्य को समाजवादी पार्टी की डॉक्टर पल्लवी पटेल ने 7,337 मतों से पराजित किया। पल्लवी पटेल अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
मौर्य के अलावा राज्य सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा शामली जिले की थानाभवन सीट पर सपा समर्थित राष्‍ट्रीय लोकदल के अशरफ अली खान से 10 हजार से अधिक मतों से चुनाव हार गये। वहीं, बरेली जिले की बहेड़ी विधानसभा सीट से राज्‍य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार समाजवादी पार्टी के अताउर्रहमान से 3,355 मतों से पराजित हो गये।
Advertisement
मोती सिंह राम सिंह से 22,051 मतों से पराजित 
योगी सरकार में ग्राम्‍य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह प्रतापगढ़ जिले की पट्टी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के राम सिंह से 22,051 मतों से पराजित हो गये। राज्‍य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चित्रकूट सीट पर सपा के अनिल कुमार से 20,876 मतों से पराजित हो गये।
इसी तरह, राज्‍य मंत्री आनन्‍द स्‍वरूप शुक्‍ला को बलिया जिले की बैरिया सीट पर समाजवादी पार्टी के जयप्रकाश अंचल ने 12,951 मतों से पराजित कर दिया। आनन्‍द स्‍वरूप पिछली बार बलिया सीट से जीते थे लेकिन उन्हें मौजूदा विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट काटकर बैरिया भेज दिया गया और उनकी जगह पार्टी ने दयाशंकर सिंह को उम्मीदवार बना दिया।
टिकट कटने पर सुरेंद्र सिंह भाजपा से विद्रोह कर विकासशील इंसान पार्टी से चुनाव मैदान में आ गये और भाजपा को बैरिया सीट गंवानी पड़ी। बलिया जिले की ही फेफना सीट पर खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार संग्राम सिंह से 19,354 मतों से पराजित हो गये।
समाजवादी पार्टी की उषा मौर्या ने फतेहपुर जिले की हुसैनगंज सीट पर भाजपा उम्मीदवार और राज्‍य सरकार के मंत्री रणवेन्द्र सिंह धुन्नी को 25,181 मतों से पराजित कर दिया। औरैया जिले की दिबियापुर सीट पर राज्‍य मंत्री लाखन सिंह राजपूत समाजवादी पार्टी के प्रदीप कुमार यादव से मात्र 473 मतों के अंतर से पराजित हो गये।
विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार माता प्रसाद पांडेय ने सिद्धार्थनगर जिले की इटवा सीट पर बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी को 1,662 मतों से हराया।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×