For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भारत के 10 सबसे अमीर राज्य

12:11 PM Dec 23, 2023 IST | Ravi Kumar
भारत के 10 सबसे अमीर राज्य

भारत विरोधाभासों और विविधता से भरा देश है, जिसमें कई अलग-अलग राज्य हैं, जिनमें से प्रत्येक का अपना ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व है। जैसे-जैसे देश की अर्थव्यवस्था विकसित होती है, कुछ राज्य धन और समृद्धि के मामले में अग्रणी बनकर उभरते हैं। कुछ राज्य अपने मजबूत कार्यकारी और राजनीतिक विकास के कारण काफी शक्तिशाली बनकर उभरे हैं। कुछ भारतीय राज्य जमीनी स्तर पर नीति कार्यान्वयन की उच्च दक्षता के कारण सबसे अधिक विकसित होने का दावा करते हैं। इस लेख में, हम शक्तिशाली भारतीय राज्यों, विकसित भारतीय राज्यों और उच्च सकल घरेलू उत्पाद वाले भारतीय राज्यों की सूची के साथ भारत के सबसे अमीर राज्यों को कवर करेंगे।

HIGHLIGHTS

  • भारत देश शुरूआत से ही धनवान रहा है। 
  • भारत को अंग्रेजी शासन से पहले सोने की चिड़िया भी कहा जाता था। 
  • अंग्रेजों ने भारत से ही कोहिनूर हीरा लिया था। 

भारत के टॉप-10 सबसे अमीर राज्य
10. मध्य प्रदेश
भारत के मध्य में स्थित मध्य प्रदेश राज्य इस सूची में 10वें पायदान पर है। यह राज्य भारत देश का दिल कहलाता है। इस राज्य की जनसंख्या लगभग 7.5 करोड़ है और इस राज्य का ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट 13.87 लाख करोड़ रूपये है।
9. तेलंगाना
भारत वर्ष का सबसे नवीनतम राज्य तेलंगाना राज्य धीरे धीरे प्रगति की ओर बढ़ रहा है, अगर इस राज्य की बात की जाए तो इस राज्य का ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट लगभग 14 लाख करोड़ रूपये है। इस राज्य में करीब 4 करोड़ लोग अपना जीवन यापन करते हैं।
8. आंध्रप्रदेश
आंध्रप्रदेश राज्य इस सूची में आठवें पायदान पर आता है, इस राज्य का ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट 14.49 लाख करोड़ रूपये है। इस राज्य का विशाखापत्तनम में स्थित पोर्ट और इंडस्ट्रियल सेक्टर काफी तेज़ी से तरक्की कर रहा है और इस राज्य की आबादी करीब 8.5 करोड़ की है।
7. राजस्थान
भारत का राजस्थान राज्य अमीर राज्यों की सूची में सातवें पायदान पर आता है, यह राज्य अपने इतिहास और कल्चर से पहले से ही काफी अमीर था लेकिन अब इस राज्य का ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट 15.7 लाख करोड़ रूपये पहुँच चुका है। इस राज्य में खेती, टूरिज्म, और दुसरे सेक्टर्स का भी विकास विस्तार हुआ है। वहीं इस राज्य की आबादी लगभग 7 करोड़ के आसपास है।
6. पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल भारत देश का छठा सबसे अमीर राज्य है, इस राज्य का ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट 17.19 लाख करोड़ रूपये है। इस राज्य का कल्चर और कमर्शियल सेक्टर लाजवाब है। इस राज्य की जनसंख्या 9 करोड़ से भी अधिक है।
5. उत्तर प्रदेश
भारत का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश है, उत्तर प्रदेश का ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट 24.39 लाख करोड़ रूपये है। पिछले कुछ सालों से उत्तर प्रदेश राज्य में खेती,मैन्युफैक्चरिंग, और सर्विस सेक्टर काफी पोपुलर हुए हैं। इस राज्य में करीब 20 करोड़ की जनसंख्या अपना जीवन यापन करती है जो भारत के किसी भी अन्य शहर की तुलना में बहुत ज्यादा है।
4. कर्नाटक
भारत के दक्षिण में स्थित कर्नाटक राज्य देश का चौथा सबसे अमीर राज्य है, इस राज्य का ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट लगभग 25 लाख करोड़ रूपये है। कर्नाटक की छविशुरू से ही एक संपन्न राज्य की रही है। इस राज्य में औद्योगिक क्षेत्र के अलावा खेती का भी विस्तार हुआ है, इसके अतिरिक्त आईटी,बायोटेक, एरोस्पेस में भी कर्नाटका काफी आगे है। इस राज्य की आबादी 6 करोड़ से अधिक है।
3. गुजरात
गुजरात भारत का तीसरा सबसे अमीर राज्य है, इस राज्य का ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट 25.62 लाख करोड़ रूपये है। यह राज्य ना सिर्फ कल्चर बल्कि रेल,पोर्ट, और रोड नेटवर्क में भी काफी आगे पहुँच चुका है। इस राज्य की जनसंख्या 6 करोड़ से अधिक की है।
2. तमिलनाडू
तमिलनाडू भारत के सबसे ज्यादा अमीर राज्यों में दूसरे नंबर पर आता है। इस राज्य का ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट 28.3 लाख करोड़ रूपये है। यह राज्य इंजीनियरिंग, ऑटो-मोबाइल और टेक्सटाइल सेक्टर में सर्वोत्तम है। वहीं इस राज्य की जनसंख्या 7 करोड़ से भी अधिक है। 1. महाराष्ट्र
महाराष्ट्र भारत वर्ष का सबसे अमीर राज्य है। इस राज्य का ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट 38.79 लाख करोड़ रूपये है। महाराष्ट्र को भारत की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। यहां औधोगिकीकरण अपनी चरम पर है। कपास, सोयाबीन, और गन्ना का काफी अच्छा उत्पादन मिलता है। इस राज्य की आबादी 11 करोड़ से भी अधिक की है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ravi Kumar

View all posts

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.

Advertisement
×