टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मिसिज पंजाब 2018 के ऑडीशन के दौरान लुधियाना में 100 के करीब मुटियारों ने दिखाएं हुनर के जलवे

स्पारकल प्रोडैक्शन की ओर से पंजाब की हुनरमंद महिलाओं को बढिय़ा प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से मिसिज पंजाब डिस्कवर यूअर सैल्फ 2018 के नाम तले शो करवाया

06:46 PM Oct 03, 2018 IST | Desk Team

स्पारकल प्रोडैक्शन की ओर से पंजाब की हुनरमंद महिलाओं को बढिय़ा प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से मिसिज पंजाब डिस्कवर यूअर सैल्फ 2018 के नाम तले शो करवाया

लुधियाना : स्पारकल प्रोडैक्शन की ओर से पंजाब की हुनरमंद महिलाओं को बढिय़ा प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से मिसिज पंजाब डिस्कवर यूअर सैल्फ 2018 के नाम तले शो करवाया जा रहा है, जिसके क्रमवार ऑडीशन पंजाब के विभिन्न शहरों में हो रहे हैं। लुधियाना में भी इस शो के आज ऑडीशन हुए जिसमें 35 से 50 वर्ष तक उम्र वर्ग की महिलाओं ने हिस्सा लिया। इन ऑडीशनों में महिलाओं की ओर से रैंप पर कैटवॉक, नृत्य, गिद्दा, भांगड़ा के अलावा निर्णायकों के सवालों के जवाब दिये।

इस शो की मुख्य प्रबंधक प्रभजोत कौर व बलजीत कौर ने बताया कि उनका उद्देश्य ऐसी महिलाओं को प्लेटफार्म देना है, जो सुंदर होने के साथ-साथ कई गुणों से भरपूर हों, लेकिन कोई प्लेटफार्म न मिलने कारण उन्हें अपनी योग्यता दिखाने का अवसर नहीं मिल सका। मिसिज पंजाब 2018 का यह प्लेटफार्म महिलाओं को उनके सही मुकाम तक पहुंचायेगा।

सांसद गांधी बोले- पंजाब में किसानी और जवानी बचाने के लिए अफीम की खेती जरूरी

उन्होंने कहा कि कई महिलाएं सोचती हैं कि विवाह के बाद शायद जिंदगी रुक गई है, लेकिन ऐसा नहीं है। प्रबंधकों अनुसार अब तक जालंधर, लुधियाना में हुए ऑडीशनों में 100 के करीब महिलाओं ने हिस्सा लिया और अब 7 अक्तूबर को चंडीगढ़ में ऑडीशन होंगे और इस उपरांत चंडीगढ़ में ही ग्रैंड फाईनल होगा।

Advertisement
Advertisement
Next Article