Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हरियाणा में महिला सरपंचो को बनाया जाएगा गांव का ब्रांड एंबेसडर: CM नायब सिंह सैनी

10,000 आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्षम और विकसित किया जाएगा

04:58 AM Jan 17, 2025 IST | Himanshu Negi

10,000 आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्षम और विकसित किया जाएगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उच्च अधिकारियों के साथ ग्रामीण एवं कृषि क्षेत्र की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत राज्य की सभी महिला सरपंचों को उनके संबंधित गांवों का न्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा।

विकसित किए जाएंगे आंगनवाड़ी केंद्र

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी भी उपस्थित थी। CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि अगले 5 वर्षों में राज्य में 10,000 आंगनवाड़ी केंद्रो को सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। 563 आंगनवाड़ी केंद्रो को सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों में बदलने के लिए भारत सरकार से 563 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है। साथ ही विभाग ने 2307 आंगनवाड़ी केंद्रो को बदलने के लिए एक अन्य प्रस्ताव भी भारत सरकार को भेजा है।

गांव में होंगे नुक्कड़ नाटक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ PNDT एक्ट 1994 के प्रावधानों को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने गांवों में नुक्कड़ नाटक और अन्य कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए, जिससे लोग बालिकाओं को बचाने के लिए प्रेरित होंगे। साथ ही यह भी प्रस्ताव रखा कि इन कार्यक्रमों में गांव की सभी महिलाओं को आमंत्रित किया जाना चाहिए, जिन्हें समुदाय की सबसे बुजुर्ग महिलाएं संबोधित करेंगी।

Advertisement
Advertisement
Next Article