For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ताइवान के पास दिखे 11 चीनी विमान और 6 युद्धपोत: रक्षा मंत्रालय

01:42 AM Jul 31, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat
ताइवान के पास दिखे 11 चीनी विमान और 6 युद्धपोत  रक्षा मंत्रालय

ताइवान के रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) के मुताबिक बुधवार सुबह 6 बजे (स्थानीय समय) तक ताइवान के पास 11 चीनी एयरक्राफ्ट और छह नौसैनिक जहाजों की गतिविधि देखी गई। ताइवान के 'एमएनडी' के अनुसार, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 11 में से 10 विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार कर ताइवान साउथ-वेस्टर्न एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (एडीआईजेड) में प्रवेश किया। चीन की सैन्य कार्रवाई के जवाब में, ताइवान के सशस्त्र बलों ने स्थिति पर नजर रखी और विमान, नौसैनिक जहाज और तटीय-आधारित प्रणालियां तैनात कीं।

ताइवान के पास दिखे चीनी विमान

ताइवान के एमएनडी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, बुधवार सुबह 6 बजे (यूटीसी+8) तक ताइवान के आसपास 11 पीएलए विमान और 6 पीएलएएन जहाज देखे गए। 11 में से 10 उड़ानें मध्य रेखा पार करके ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी एडीआईजेड में प्रवेश कर गईं। हमने स्थिति पर नजर रखते हुए कार्रवाई की है। इससे पहले भी कई बार ताइवान के आसपास चीनी सैन्य गतिविधि देखी जा चुकी है। मंगलवार को तीन चीनी सैन्य विमानों और छह नौसैनिक जहाजों को ताइवान के पास उड़ान भरते हुए देखा गया था। एमएनडी के अनुसार उन्होंने स्थिति पर नजर रखते हुए उचित प्रतिक्रिया की।

6 पीएलएएन जहाज सीमा के नजदीक

29 जुलाई को एमएनडी ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए बताया, मंगलवार सुबह 6 बजे (यूटीसी+8) तक ताइवान के आसपास पीएलए विमानों और 6 पीएलएएन जहाज देखी गईं। हमने स्थिति पर नजर रखी है और प्रतिक्रिया दी है। बयान के अनुसार, चारों उड़ानें ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार करके ताइवान के साउथ-वेस्टर्न एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन में प्रवेश कर गईं। चीन की इन कोशिशों और बढ़ते खतरों के बावजूद, ताइवान जनता के मजबूत समर्थन के साथ अपने संप्रभुता के अधिकार पर कायम है। वह चीन की घुसपैठों का डटकर जवाब देता

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×