W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जॉर्जिया के रेस्तरां में गैस रिसाव होने से 11 भारतीयों की मौत

जॉर्जिया में कार्बन मोनोऑक्साइड रिसाव से दम घुटने के कारण 12 लोगों की जान चली गई।

05:26 AM Dec 17, 2024 IST | Ranjan Kumar

जॉर्जिया में कार्बन मोनोऑक्साइड रिसाव से दम घुटने के कारण 12 लोगों की जान चली गई।

जॉर्जिया के रेस्तरां में गैस रिसाव होने से 11 भारतीयों की मौत
Advertisement

जॉर्जिया के गुडौरी के रेस्तरां में कार्बन मोनोऑक्साइड रिसाव से दम घुटने के कारण 11 भारतीय समेत 12 लोगों की जान चली गई। 12वां शख्स जॉर्जिया का है। पुलिस ने बताया है कि सभी लोग रेस्तरां के दूसरे फ्लोर पर एक कमरे में सो रहे थे, तभी गैस रिसाव होने लगा और एक-एक सबकी मौत हो गई।

भारतीय दूतावास ने जताया दुख

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डेडबॉडी पर पर हिंसा या चोट के निशान नहीं मिले हैं। जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी स्थित भारतीय दूतावास ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हम अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे शवों को जल्द भारत भेजा जा सके।

घटना की जांच जारी : गृह मंत्रालय

जॉर्जिया के गृह मंत्रालय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कर्मचारियों के बिस्तर के पास जनरेटर पाया गया था। शायद बिजली कटने के बाद इसे चालू किया गया था, जिससे गैस रिलीज हुई। मरने वालों की शिनाख्त की जा रही है।

Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×