Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

11 वैज्ञानिकों को विज्ञान, युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार

NULL

12:17 PM May 10, 2017 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने 11 वैज्ञानिकों को आज यहां ‘हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार तथा ‘हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया। राज्य के विज्ञान एवं तकनीक विभाग की ओर से राजभवन में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने इन वैज्ञानिकों को ये पुरस्कार प्रदान किये।

इस मौके पर अगले वर्ष के लिये ‘हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार’ की राशि दो लाख से बढ़ाकर चार लाख रूपए करने तथा भविष्य में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के अवसर पर प्रति वर्ष 28 फरवरी को वैज्ञानिकों को पुरस्कृत करने भी घोषणा की गई। समारोह में राष्ट्रीय पादप आनुवांशिकी संसाधन ब्यूरो नयी दिल्ली के पूर्व निदेशक के. सी. बंसल को वर्ष 2012-13 के लिए तथा जैव कोशिका प्रजनन प्रयोगशाला राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान नयी दिल्ली के पूर्व उप निदेशक सतीश कुमार गुप्ता को वर्ष 2013-14 के लिए ‘हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

उन्हें पुरस्कार स्वरूप दो लाख रूपए नकद, एक प्रशस्ती पत्र और शॉल भेंट की गई। इनके अलावा ‘हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार’ श्रेणी में वर्ष 2012-13 के लिए श्री अभिनीत कौशिक और प्रदीप कुमार, वर्ष 2013- 14 के लिए डॉ. दीपक शर्मा और प्रवीण कुमार, वर्ष 2014-15 के लिए डॉ. सविता चौधरी और डॉ. अभिनव ग्रोवर, वर्ष 2015-16 के लिए डॉ. संदीप कुमार और डॉ. विनोद कुमार, वर्ष 2016-17 के लिए डॉ. अनुराग कोहाड़ को सम्मानित किया गया। इन सभी युवा वैज्ञानिकों को पुरस्कार के रूप में एक-एक लाख रूपए नकद, एक प्रशस्ती पत्र और शॉल भेंट की गई।

– वार्ता

Advertisement
Advertisement
Next Article