टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

आगरा में 12 दिसंबर को होगा 1100 बेटियों को सामूहिक विवाह, CM योगी भी रहेंगे मौजूद

आगरा में 12 दिसंबर को 1100 लड़कियों का सामूहिक विवाह होगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ भी मौजूद रहेंगे।

12:33 AM Dec 08, 2021 IST | Shera Rajput

आगरा में 12 दिसंबर को 1100 लड़कियों का सामूहिक विवाह होगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ भी मौजूद रहेंगे।

आगरा में 12 दिसंबर को 1100 लड़कियों का सामूहिक विवाह होगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ भी मौजूद रहेंगे।
श्रमिकों की 1100 बेटियों का होगा विवाह 
अधिकारियों ने बताया कि 12 दिसंबर को आगरा के कोठी मीना बाजार में श्रमिकों की 1100 बेटियों का विवाह होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वयं उपस्थित रहेंगे और वर-वधु को आशीर्वाद देंगे। इनके अलावा श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
उप श्रमायुक्त धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि 12 दिसंबर को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की 1100 बेटियों का विवाह संपन्न होगा। इसके लिए मंडल के चार जिलों से आवेदन लिए गए हैं।
शादी से पहले वर-वधु को दिए जाएंगे 5-5 हजार रुपये , विवाह के बाद 65 हजार रुपये बैंक खाते में होंगे ट्रांसफर 
उन्होंने बताया कि शादी से पहले वर-वधु को पांच-पांच हजार रुपये उनके कपड़े खरीदने के लिए दिए जाएंगे और विवाह के बाद 65 हजार रुपये श्रमिक के बैंक खाते में ट्रांसफर होंगे।
Advertisement
Advertisement
Next Article