Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जम्मू से लापता हुआ 11वीं का छात्र पुलिस को मिला हिमाचल में , FB से मिला था लोकेशन

NULL

01:21 PM Nov 04, 2017 IST | Desk Team

NULL

जम्मू के एक स्कूल परिसर से लापता हुआ 11वीं का एक छात्र हिमाचल प्रदेश में मिला। आपको बता दे कि अध्यापक ने ही कराई थी लापता होने की शिकायत दर्ज। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सैनिक स्कूल नागरोटा के अध्यापक संदीप कुमार ने पांच अक्तूबर को थाने में छात्र आलोक शर्मा के चार अक्तूबर को स्कूल परिसर से लापता हो जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस लड़के के फेसबुक अकाउंट से मिली जानकारी के आधार पर चंडीगढ़ पहुंची थी।

इंस्पेक्टर भूषण सिंह मन्हास के नेतृत्व में पुलिस दल ने स्कूल के स्टाफ और स्थानीय पुलिस के साथ इलाके में तलाश अभियान शुरू किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ और जम्मू के साइबर सेल से भी सहायता मांगी गई। इसके बाद लड़के द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे फोन से उसके अमृतसर में होने का पता चला।

अधिकारी ने बताया कि बाद में लड़का हिमाचल प्रदेश चला गया और इसके बाद लापता उसके डलहौजी में होने का पता चला, जहां वह नौकरी की तलाश कर रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने डलहौजी पहुंच लड़के का पता लगाया। लड़के को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement
Next Article