Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ झड़प में 12 लोग घायल

NULL

06:40 PM Jul 30, 2017 IST | Desk Team

NULL

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में आज एक मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों के मारे जाने की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेडऩे के लिये सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 12 से अधिक युवक घायल हो गये।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना फैलने के तत्काल बाद पुलवामा में सम्बूरा, तहाब और इससे लगे इलाकों में लोग सड़कों पर उतर आये। प्रदर्शनकारियों ने उस इलाके की ओर बढऩे का प्रयास किया, जहां सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान छेड़ रखा है।

प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों के खिलाफ नारे लगाये और उन पर पथराव किया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उन्हें खदेडऩे के लिये हवाई फायर किया। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 12 से अधिक युवक घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
अंतिम सूचना मिलने तक झड़प जारी थी।

सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिये अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गया है।

Advertisement
Advertisement
Next Article