Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महाराष्ट्र में बस पलटने से 12 की मौत; 18 घायल, कार्यवाहक सीएम शिंदे ने किया मुआवजे का ऐलान

Road Accident : महाराष्ट्र में सड़क हादसे में 12 लोगों की जान चली गई। एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

11:18 AM Nov 29, 2024 IST | Ranjan Kumar

Road Accident : महाराष्ट्र में सड़क हादसे में 12 लोगों की जान चली गई। एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

Maharashtra Road Accident : महाराष्ट्र के गोदिंया में आज दोपहर बस पलटने से 12 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि, 18 से ज्यादा यात्री घायल हैं। इनमें से 10 लोगों की हालत बेहद गंभीर है। बताया जाता है कि महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की शिवशाही बस (MH 09 EM 1273) भंडारा से गोदिंया आ रही थी। यह दुर्घटना गोंदिया से 30 किलोमीटर पहले खजरी गांव के पास हुई।

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

लोगों के अनुसार घटना 12.30 बजे हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे की रेलिंग से टकरा गई। बस पलटने के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर्मियों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। सूत्रों के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

10-10 लाख रुपए मिलेगा मुआवजा : शिंदे

महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए मुआवजे देने का ऐलान किया है। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि घायलों का समुचित इलाज करें। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Next Article