उत्तराखंड के गोपेश्वर में वाहन खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत
उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिरने के बाद दो महिलाओं सहित 12 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
11:04 PM Nov 18, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिरने के बाद दो महिलाओं सहित 12 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Advertisement
चमोली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रमेन्द्र डोभाल ने कहा कि 16 यात्रियों को ले जा रही एक टाटा सूमो शाम करीब चार बजे जिले के जोशीमठ इलाके के उरग्राम में एक खाई में गिर गई।
देहरादून में राज्य आपात अभियान केंद्र ने कहा कि घटना के समय यात्री जोशीमठ से पल्ला जखोल गांव जा रहे थे।
एसपी ने कहा कि दो यात्री अंतिम समय में वाहन से बाहर कूद गए।
पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है।
एक चश्मदीद ने फोन पर समाचार एजेंसी को बताया कि खाई करीब 300 मीटर गहरी है और उस जगह तक पहुंचना मुश्किल है जहां दुर्घटनाग्रस्त वाहन पड़ा हुआ है।
बताया जा रहा है कि कार क्षमता से अधिक भरी हुई थी और कुछ लोग छत पर बैठे थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिवार को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
उन्होंने चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना से फोन पर बात की और बचाव कार्य में तेजी लाने को कहा। धामी ने जिलाधिकारी से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि घायलों को मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाए।
चमोली में एसपी कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार हादसे में मारे गए लोगों की पहचान दलीप सिंह चौहान, सिताब सिंह चौहान, सुबोध सिंह, विक्रम सिंह, कश्मीरा देवी, लक्ष्मण सिंह, ताजवर सिंह, राजेश्वरी, गजेंद्र सिंह, रंजीत सिंह गब्बर सिंह एवं शिव सिंह के रूप में हुई है।
मारे गए लोगों में ज्यादातर किमाना, कालकोट, दुमक और पल्ला गांव के थे।
घायलों की पहचान अजित यादव, रोहित प्रजापति और महावीर सिंह के रूप में हुई है। हेमंत चौहान और जीतपाल नामक व्यक्ति बाल-बाल बच गए।
Advertisement

Join Channel