Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ASSAM FLOOD : 12 और व्यक्तयों की मौत, 55 लाख लोग प्रभावित; ब्रह्मपुत्र, बराक नदियों का जलस्तर बढ़ना जारी

04:16 AM Jun 23, 2022 IST | Shera Rajput
असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को भी बेहद गंभीर बनी रही। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से राज्य में 12 और व्यक्तियों की मौत हो गई है जबकि 32 जिलों में 55 लाख लोग इससे प्रभावित हैं।
Advertisement
अधिकारियों ने बताया कि राज्य की दो प्रमुख नदियों ब्रह्मपुत्र और बराक का जलस्तर लगातार बढ़ने से नये इलाकों में बाढ़ का पानी भरने लगा है। उन्होंने बताया कि होजाई में चार लोगों की मौत हुई है जबकि बारपेटा और नलबाड़ी में तीन-तीन और कामरुप जिले में दो लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से अभी तक 101 लोगों की मौत हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि बराक घाटी के तीन जिलों… कछार, करीमगंज और हैलीकांडी में हालत अभी भी गंभीर है।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य के 36 में से 32 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं जिसके कारण 54,57,601 लोग बाढ़ की चपेट में हैं।
Advertisement
Next Article