Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

बैंक अधिकारी बनकर अकाउंट्स में सेंध लगाने वाले 13 साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार

03:35 PM Dec 16, 2023 IST | Divyanshu Mishra

झारखंड के गिरिडीह जिले की पुलिस ने बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों अहिल्यापुर, नारायणपुर, जामताड़ा के गांडेय और देवघर के मारगोमुंडा में छापेमारी कर दबोचा है।

HIGHLIGHTS

फर्जी बैंक अधिकारी बन कर लोगों को ठगी का शिकार बनाते

गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 28 मोबाइल, 43 सिम कार्ड, 5 एटीएम कार्ड, एक ब्रेजा कार, 1 पासबुक, 2 पैन कार्ड, 2 बाइक के साथ ही 1 लाख 35 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जमजोरी का सरफुद्दीन, जामताड़ा जिले के लटाई का विकास मंडल, नारायणपुर का ही विकास मंडल, अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के देवपुर का सुनील रवानी, मुकेश वर्मा, गांडेय के चम्पापुर का इरफान अंसारी, मो. दानिश, मोहम्मद तनवीर, देवघर के मारगोमुंडा का मो. शोएब अख्तर, गांडेय के चंपापुर का सैयद अंसारी, मो. अहमद अंसारी, अबुल हसन और गांडेय के आसनबोनी का मनोज मंडल शामिल है। सभी साइबर अपराधी गर्भवती महिलाओं को मातृत्व राशि लाभ दिलाने, गूगल पर फर्जी कूरियर सर्विस का ऐड बनाकर, वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर, फर्जी बैंक अधिकारी बन कर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article