W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मुंबई में BJP की जन आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ 13 नयी प्राथमिकियां दर्ज

भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के सिलसिले में कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों के उल्लंघन को लेकर मुंबई में अब तक कुल 32 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें 13 प्राथमिकी शुक्रवार को दर्ज की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

01:07 AM Aug 21, 2021 IST | Shera Rajput

भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के सिलसिले में कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों के उल्लंघन को लेकर मुंबई में अब तक कुल 32 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें 13 प्राथमिकी शुक्रवार को दर्ज की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई में bjp की जन आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ 13 नयी प्राथमिकियां दर्ज
भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के सिलसिले में कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों के उल्लंघन को लेकर मुंबई में अब तक कुल 32 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें 13 प्राथमिकी शुक्रवार को दर्ज की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घाटकोपर और खार में दिन के दौरान दो-दो प्राथमिकी दर्ज की गईं और मुलुंड, विखरोली, भांडुप, पंतनगर, सांताक्रूज, पवई, एमआईडीसी, साकीनाका और मेघवाड़ी पुलिस थानों में एक-एक प्राथमिकी दर्ज की गई।
अधिकारी ने बताया, ‘भादंसं की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 और मुंबई पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। बृहस्पतिवार को जन आशीर्वाद यात्रा के आयोजकों के खिलाफ 19 प्राथमिकी दर्ज की गई।’
हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए मंत्री देश भर में इस तरह की यात्राएं आयोजित कर रहे हैं ताकि लोगों से उनके नए कार्यों के लिए आशीर्वाद लेने के साथ-साथ नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया जा सके।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×