Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 13 ट्रेनें लेट

उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली करीब 13 ट्रेनें दो से छह घंटे तक देर चल रही हैं। यह जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी।

07:06 AM Dec 29, 2019 IST | Desk Team

उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली करीब 13 ट्रेनें दो से छह घंटे तक देर चल रही हैं। यह जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली करीब 13 ट्रेनें दो से छह घंटे तक देर चल रही हैं। यह जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी। उत्तरी रेलवे के अनुसार, गाजीपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस अपने तय समय से 6.15 घंटे देर रही, रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस छह घंटे और पुरु-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 5.30 घंटे देर रही। 
Advertisement
वहीं, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस भी 5.30 घंटे की देरी से चल रही है, जबकि गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस अपने तय समय से पांच घंटे पीछे चल रही है। भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस 3.40 घंटे की देरी से चल रही है, जबकि हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस तीन घंटे और भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ भी तीन घंटे की देरी से चल रही है। वहीं, शनिवार को दिल्ली रवाना होने वाली करीब 24 ट्रेनें दो से छह घंटे की देरी से चल रही थी। 

कड़ाके की ठंड से कांपी दिल्ली, 2.0 डिग्री तक गिरा तापमान

Advertisement
Next Article