W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सुकमा में नक्सली-पुलिस मुठभेड़ में 14 जवान घायल, 2 गंभीर, 13 लापता ; कई नक्सली भी ढेर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षा बल के जवानों पर हमले के बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में कई नक्सली नेताओं के मारे जाने की खबर है, वहीं पुलिस के 13 जवान लापता हैं और 14 जवान घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

01:35 AM Mar 22, 2020 IST | Shera Rajput

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षा बल के जवानों पर हमले के बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में कई नक्सली नेताओं के मारे जाने की खबर है, वहीं पुलिस के 13 जवान लापता हैं और 14 जवान घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

सुकमा में नक्सली पुलिस मुठभेड़ में 14 जवान घायल  2 गंभीर  13 लापता   कई नक्सली भी ढेर
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षा बल के जवानों पर हमले के बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में कई नक्सली नेताओं के मारे जाने की खबर है, वहीं पुलिस के 13 जवान लापता हैं और 14 जवान घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। 
पुलिस सूत्रों का कहना है कि शनिवार की दोपहर को लगभग ढाई बजे को एलमागुंडा के पास पुलिस बल सर्चिग पर निकला था, तभी जंगल में घात लगाए बैठे माओवादियों ने सुरक्षा जवानों पर हमला बोल दिया। दोनों ओर से गोलीबारी का दौर शनिवार की रात तक जारी रहा। 
मुठभेड़ में कई माओवादी नेताओं के मारे जाने की संभावना है। वहीं घायल हुए 14 जवानों को रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में लाया गया है। दो की हालत गंभीर है। 
सूत्रों का कहना है कि मुठभेड़ के बाद से 13 जवानों से संपर्क नहीं हो पाया है। जंगल में करीब 150 जवानों की टीम का डेरा है। 
सूत्रों का कहना है कि, नक्सली बड़ी संख्या में थे और हमला भी बड़ा था, इसलिए घायल होने वाले जवानों की संख्या ज्यादा हो सकती है। पुलिस अभी तक पूरा ब्यौरा उपलब्ध नहीं करा पाई है। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×