For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

15 August Special Movies List: इन फिल्मों को देखकर घर बैठे मनाएं देशभक्ति का जश्न

04:31 PM Aug 14, 2025 IST | Amit Kumar
15 august special movies list  इन फिल्मों को देखकर घर बैठे मनाएं देशभक्ति का जश्न
15 August Special Movies List

15 August Special Movies List: हर साल 15 अगस्त को भारत में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन हर गली, मोहल्ला और घर तिरंगे के रंग में रंग जाता है। स्कूलों में देशभक्ति गीत गूंजते हैं और टीवी-ओटीटी पर देशप्रेम की कहानियां देखने को मिलती हैं। इस बार देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ऐसे में अगर आप घर पर रहकर कुछ खास देखना चाहते हैं, तो ये 8 फिल्में आपके लिए एक शानदार प्लेलिस्ट हो सकती हैं।

15 August Special Movies List: ये हैं कुछ फिल्में

1. द लीजेंड ऑफ भगत सिंह

(अमेजन प्राइम वीडियो)

अजय देवगन द्वारा निभाया गया शहीद भगत सिंह का किरदार इस फिल्म को खास बनाता है। यह फिल्म स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को भावनात्मक और सशक्त तरीके से दिखाती है।

2. बॉर्डर

(अमेजन प्राइम वीडियो)

1997 की ये क्लासिक फिल्म 1971 में भारत-पाक युद्ध पर आधारित है। इसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों ने सैनिकों की बहादुरी को बेहद दमदार तरीके से पेश किया है।

3. राज़ी

(अमेजन प्राइम वीडियो)

ये फिल्म एक ऐसी कश्मीरी लड़की की कहानी है जो अपने देश के लिए पाकिस्तान में जासूसी करती है। आलिया भट्ट की दमदार एक्टिंग और रोमांच से भरी कहानी इसे देखने लायक बनाती है।

4. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

(ZEE5)

2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक की सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में विक्की कौशल ने जबरदस्त अभिनय किया है। "How's the josh?" जैसे डायलॉग्स आज भी लोगों के दिल में बसे हुए हैं।

5. रंग दे बसंती

(नेटफ्लिक्स)

यह फिल्म आज के युवाओं और पुराने क्रांतिकारियों की कहानियों को साथ में जोड़ती है। आमिर खान और उनकी टीम ने दोस्ती, जोश और बलिदान को बड़ी खूबसूरती से दिखाया है।

6. फाइटर

(नेटफ्लिक्स)

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की ये एक्शन फिल्म पुलवामा हमले और बालाकोट स्ट्राइक पर आधारित है। फिल्म में दमदार एक्शन और देशभक्ति से भरे संवाद हैं जो दर्शकों को जोश से भर देते हैं।

7. मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी

(अमेजन प्राइम वीडियो)

कंगना रनौत द्वारा निभाई गई रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका देश की महिला वीरता को सलाम करती है। फिल्म में अंग्रेजों के खिलाफ उनकी बहादुरी की कहानी को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है।

घर पर मनाएं आज़ादी का जश्न

इन फिल्मों को देखकर न सिर्फ आपको मनोरंजन मिलेगा, बल्कि आज़ादी की असली कीमत और हमारे वीरों के बलिदान की गहराई भी समझ में आएगी। इस 15 अगस्त, इन फिल्मों के साथ परिवार के साथ मिलकर देशभक्ति का जश्न मनाएं।

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

Advertisement
×