W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

UP में हिंसात्मक वारदातों में 15 की मौत, 263 पुलिसकर्मी घायल

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर उत्तर प्रदेश में भड़की हिंसा में अब तक अलग अलग जिलों में 15 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि 263 पुलिसकर्मी घायल हो गये।

03:02 PM Dec 21, 2019 IST | Shera Rajput

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर उत्तर प्रदेश में भड़की हिंसा में अब तक अलग अलग जिलों में 15 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि 263 पुलिसकर्मी घायल हो गये।

up में हिंसात्मक वारदातों में 15 की मौत  263 पुलिसकर्मी घायल
Advertisement
नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर उत्तर प्रदेश में भड़की हिंसा में अब तक अलग अलग जिलों में 15 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि 263 पुलिसकर्मी घायल हो गये।
Advertisement
Advertisement
पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने शनिवार को यहां पत्रकारों को बताया कि सीएए के विरोध में हुये प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में मेरठ में सबसे अधिक चार लोगों की मृत्यु हुयी है जबकि फिरोजाबाद में तीन, कानपुर और बिजनौर में दो-दो लोग हिंसा के कारण अपनी जान गंवा बैठे। इसके अलावा वाराणसी, लखनऊ,संभल और वाराणसी में एक एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी।
Advertisement
उन्होने बताया कि हिंसा में बाहरी तत्वों के शामिल होने के सबूत मिले हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन कर रही भीड़ में शामिल शरारती तत्वों ने हिंसा को हवा दी। मामले की जांच की जा रही है जिसमें दोषी पाये गये किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा और मामला दर्ज कर उनको दंडित करने के साथ सरकारी संपत्ति को हुयी नुकसान की भरपाई की जायेगी।
श्री कुमार ने बताया कि हिंसा के दौरान उपद्रवियों द्वारा किये गये पथराव और गोलीबारी में पुलिस अधीक्षक समेत 263 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिनमें से 57 पुलिसकर्मियों को गोली लगी है। पुलिस ने हिंसाग्रस्त इलाकों से प्रतिबंधित बोर के तमंचों के 405 खोखे बरामद किये हैं।
उन्होने बताया कि हिंसा के मामलों में सूबे के अलग-अलग जिलों में 124 आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 705 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 4500 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर 13,101 आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई की गई है जिनमें 63 एफआईआर दर्ज कर 102 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके अलावा 442 पाबंद किये गए हैं।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×