Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अभिनेत्री और पूर्व टीएमसी सांसद मुन मुन सेन के घर में घुसे 15 बदमाश , 4 गिरफ्तार

अभिनेत्री एवं राजनेता मुन मुन सेन के दक्षिण कोलकाता स्थित आवास में घुसने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

03:16 PM Sep 07, 2021 IST | Ujjwal Jain

अभिनेत्री एवं राजनेता मुन मुन सेन के दक्षिण कोलकाता स्थित आवास में घुसने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अभिनेत्री एवं राजनेता मुन मुन सेन के दक्षिण कोलकाता स्थित आवास में घुसने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद के बालीगंज स्थित फ्लैट में करीब 15 लोगों का एक समूह शनिवार को कथित तौर पर घुस गया था और उन्होंने तीन घरेलू सहायकों के साथ मारपीट की थी। तभी सेन ने पुलिस को फोन किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 
Advertisement
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और इसके बाद रविवार को चक्रबेरिया और पद्मपुकुर क्षेत्र से लोगों को गिरफ्तार किया गया। हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे घर में क्यों घुसे थे। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।’’ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 
Advertisement
Next Article