टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारछत्तीसगढ़राजस्थानझारखंडपंजाबजम्मू कश्मीरउत्तराखंडमध्य प्रदेश
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

उत्तर प्रदेश में 15 वर्षीय लड़की से गैंगरेप के बाद हत्या, आरोपियों की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश अलीगढ़ में गांधी पार्क इलाके में रेलवे पटरियों के पास से एक 15 वर्षीय लड़की का शव बरामद किया गया है, जिसका कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

11:43 AM Jan 13, 2021 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश अलीगढ़ में गांधी पार्क इलाके में रेलवे पटरियों के पास से एक 15 वर्षीय लड़की का शव बरामद किया गया है, जिसका कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

देश में दुष्कर्म के मामले दिन-प्रतिदिन सामने आ रहे है। लड़किया दुष्कर्म का शिकार हो रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश अलीगढ़ में गांधी पार्क इलाके में रेलवे पटरियों के पास से एक 15 वर्षीय लड़की का शव बरामद किया गया है, जिसका कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। 
पुलिस के अनुसार, किशोरी रविवार सुबह हरदुआगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत गांव में अपने घर से लापता हो गई थी। उसके बाद किशोरी के परिवार को मैसेज मिला कि उसका अपहरण कर लिया गया है और उसकी रिहाई के लिए फिरौती के रूप में पांच लाख रुपये की मांग की गई। 
अपहरणकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर फिरौती का भुगतान नहीं किया गया, तो पीड़िता की आपत्तिजनक स्थिति वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जाएगा। गांधी पार्क पुलिस स्टेशन में सोमवार को लड़की के परिवार द्वारा दायर की गई शिकायत के अनुसार, वे पैसे नहीं जुटा पा रहे थे और लड़की की तलाश करने की पूरी कोशिश कर रहे थे। 
पुलिस ने किशोरी के परिवार को मंगलवार को एक लड़की के शव की शिनाख्त करने के लिए बुलाया। शव रेलवे पटरियों पर उनके गांव से कई किलोमीटर दूर पाया गया। शव लापता किशोरी का ही निकला। पुलिस अधीक्षक (सिटी) कुलदीप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि इस घटना के संबंध में परिवार ने तीन लोगों का नाम लिया है। 
उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि तीनों पर हत्या और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि वे घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट की भी जांच कर रहे हैं, जो पीड़िता के शव के साथ मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

अन्नदाताओं का 49वें दिन आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारी किसान लोहड़ी पर जलाएंगे कृषि कानूनों की प्रतियां

Advertisement
Advertisement
Next Article