Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Rajasthan में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, प्रशासनिक फेरबदल जारी

11:28 AM Feb 02, 2024 IST | Yogita Tyagi

Rajasthan सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 17 अधिकारियों के तबादले किए हैं जिसके तहत गौरव गोयल को राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राज्य में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कुछ अधिकारियों को भी नियुक्ति दी गई है जो अपनी पदस्थापना का इंतजार कर रहे थे।

Advertisement

राज्य के कार्मिक विभाग ने बृहस्पतिवार देर रात इस बारे में आदेश जारी किए।

किसका कहाँ तबादला

इसके तहत राज्यपाल के सचिव पद पर तैनात सुबीर कुमार का तबादला प्रमुख सचिव (उच्च व तकनीकी शिक्षा) पद पर किया गया है। इस पद पर तैनात आईएएस अधिकारी भवानी सिंह देथा को प्रमुख सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। जिन IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उनमें विकास एस भाले, डॉ पृथ्वी राज और पीसी किशन का भी नाम है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे आईपीएस अधिकारी अमित जैन, शाहीन सी, प्रशांत किरण, बी आदित्य आदि को भी नियुक्ति दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article