Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

बेटी की हत्या कर शव के ऊपर नाचा राक्षस पिता, शरीर पर दिए 18 घाव

08:54 AM Jun 27, 2025 IST | Neha Singh
Stepfather Killed Daughter

Lucknow Rape: आपराधिक बर्बरता की सीमा हर दिन बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बेटी फिर किसी हैवान का शिकार बन गई। इस बार वह कोई और नहीं उसका ही सौतेला पिता था। रिया नाम की लड़की बीसीए की छात्रा थी, जो अपनी पढ़ाई के लिए घर से दूर रहती थी। रिया की मां ने दूसरी शादी की थी और अपने सौतेले पिता विकास के कारण ही रिया अपने घर नहीं जाना चाहती थी। विकास ने रिया के साथ गलत हरकत की थी, जिसके बाद से रिया काफी परेशान रहने लगी। मां के काफी बुलाने पर रिया छुट्टियां मनाने घर आई थी, लेकिन उसे नहीं पता था कि उसका हैवान पिता उसकी बर्बर हत्या कर देगा।

हत्या के बाद शव पर नाचता रहा विकास

लड़की को वापस हॉस्टल लौटने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही विकास ने उसके साथ फिर दुष्कर्म करने की कोशिश की। लड़की ने इसका विरोध किया और अपनी मां को सारी बात बताई। इससे विकास आगबबूला हो गया। उसने लड़की पर चाकू से 18 बार वार किए। उसने लड़की की गर्दन, पेट और शरीर के नाजुक हिस्सों को निशाना बनाया। इतना ही नहीं, हत्या के बाद यह हैवान अपनी ही बेटी की लाश पर नाचता रहा। लेकिन मां ने डर के मारे कोई कदम नहीं उठाया।

संपत्ति पर कब्जा करना चाहता था विकास

मां के बयान के बाद पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शांति ने पुलिस को बताया कि विकास ने न सिर्फ बेटी के साथ गलत काम किया, बल्कि वह परिवार की संपत्ति हड़पने की कोशिश भी कर रहा था। कुछ समय पहले उसने शांति का गुडंबा स्थित प्लॉट 3 करोड़ रुपये में बेचा था, लेकिन उसने शांति को सिर्फ 80 लाख रुपये दिए और बाकी रकम अपने पास रख ली। अब वह विज्ञानपुरी स्थित मकान को 2.5 करोड़ रुपये में बेचने की योजना बना रहा था। इस बात को लेकर घर में रोजाना झगड़े होते थे।

जांच जारी

महानगर इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। बयान के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी के मोबाइल से भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बैंक अकाउंट की डिटेल निकाली जा रही है, ताकि पता चल सके कि उसने कितने पैसे गबन किए हैं। इसके अलावा महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा। यह मामला दिल दहला देने वाला और कल्पना से परे है।

Also Read- कमरा खुलते ही दिखी 3 लाशें… बीच में खेल रहा था 6 महीने का बच्चा, मंजर देख रो पड़े पड़ोसी

Advertisement
Advertisement
Next Article