Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

2.5 लाख लोगों ने किए बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के दर्शन

NULL

06:48 PM Jul 30, 2017 IST | Desk Team

NULL

जम्मू & कश्मीर के दक्षिण कश्मीर के हिमालयी इलाके में स्थित बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ गुफा में स्थित स्वनिर्मित हिम शिवलिंग का अब तक ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सुहाने मौसम और अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रा सुचारू रूप से जारी है।

एक यात्रा अधिकारी ने बताया कि 73 महिलाओं समेत 309 तीर्थयात्रियों का नया जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू के बागवती नगर से बालताल और नुनवान पहलगाम आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।

बालटाल और नुनवान आधार शिविरों से आज सुबह बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का नया जत्था काफी कम संख्या में रवाना हुआ। गत 29 जून से शुरू हुए इस 40 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के 31 वें दिन कल 1273 यात्रियों ने बाबा के दर्शन किए। इसके साथ ही अबतक महिलाओं और साधुओं समेत दो लाख 52 हजार 599 श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के शिवलिंग के दर्शन कर लिये।

इस बीच जम्मू से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक पंजतरनी में रात्रि विश्राम के लिए रूके श्रद्धालु आज सुबह पवित्र गुफा के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु दो किलोमीटर पैदल यात्रा करने के बाद सुबह से ही पवित्र गुफा के दर्शन कर रहे हैं।

बालटाल आधार शिविर से भी आज सुबह यात्रियों का नया जत्था पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु 14 किलोमीटर पहाड़ी मार्ग को पैदल तैय कर दोपहर बाद 14 हजार फीट उंचाई पर स्थित पवित्र गुफा का दर्शन करेंगें।

परम्परागत पहलगाम मार्ग के जरिए पवित्र गुफा का दर्शन कर चुके अधिकांश यात्री बालटाल मार्ग के जरिए लौट रहे हैं। नुनवान पहलगाम में रात्रि विश्राम करने वाले यात्रियों का नया जत्था परम्परागत मार्ग पर वाहनों के आखिरी ठहराव स्थल चंदनबाड़ी के लिए रवाना हुए। रात्रि विश्राम के लिए परंपरागत मार्ग के विभिन्न ठहराव स्थलों पर रूके श्रद्धालु सुबह में पैदल बाबा बफार्नी के दर्शन के लिए रवाना हुए

Advertisement
Advertisement
Next Article