टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

चंडीगढ़ में 2 बड़े धमाके, नाइट क्लब के पास हुए ब्लास्ट

Bomb Blast : चंडीगढ़ सेक्टर-10 में 11 सितंबर को हैंड ग्रेनेड बम से हमला हुआ था। विदेश में रह रहे हैप्पी पशिया ने पंजाब पुलिस में एसपी पद से रिटायर जसकीरत सिंह चहल को मारने को ब्लास्ट कराने की जिम्मेदारी ली थी।

04:53 AM Nov 26, 2024 IST | Ranjan Kumar

Bomb Blast : चंडीगढ़ सेक्टर-10 में 11 सितंबर को हैंड ग्रेनेड बम से हमला हुआ था। विदेश में रह रहे हैप्पी पशिया ने पंजाब पुलिस में एसपी पद से रिटायर जसकीरत सिंह चहल को मारने को ब्लास्ट कराने की जिम्मेदारी ली थी।

Blast in Chandigarh : चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित क्लब के पास आज सुबह बाइक सवार लोगों ने दो जोरदार धमाके हुए। इससे पूरा इलाका दहल गया। पुलिस समेत अन्य जांच टीमें घटनास्थल की जांच कर रही हैं।

क्लब के सभी शीश चटक गए

सेक्टर-26 स्थित डेयोरा क्लब के बाहर बाइक पर आए दो युवक विस्फोट कर फरार हो गए। धमाके से क्लब के सभी शीशे चटक गए। यह बम है या अन्य विस्फोटक पदार्थ था, वह कुछ स्पष्ट नहीं है। पुलिस समेत फॉरेंसिक एक्सपर्ट एवं अन्य जांच एजेंसियां भी मौके पर पहुंची हैं। पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है।

11 सितंबर को भी हुआ था ब्लास्ट

11 सितंबर को सेक्टर-10 की कोठी नंबर-575 में ऑटो सवार दो युवकों ने हैंड ग्रेनेड बम से हमला किया था। मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही। मामले में विदेश में रह रहे हैप्पी पशिया का नाम आया था। इसमें उसने पंजाब पुलिस में एसपी पद से रिटायर जसकीरत सिंह चहल को मारने के लिए ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article