For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Meerut में दो सगे भाइयों की पत्नियों से हुआ विवाद के बाद रहस्यमयी मौत, संदिग्ध हालत में मिली लाशें

मेरठ में से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी सकते में आ जाएंगे, दरअसल पत्नियों से विवाद के बीच मेरठ में दो सगे भाइयों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई और मौत के कारणों का पता भी नहीं चला।

01:08 PM Dec 27, 2022 IST | Desk Team

मेरठ में से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी सकते में आ जाएंगे, दरअसल पत्नियों से विवाद के बीच मेरठ में दो सगे भाइयों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई और मौत के कारणों का पता भी नहीं चला।

meerut में दो सगे भाइयों की पत्नियों से हुआ विवाद के बाद रहस्यमयी  मौत  संदिग्ध हालत में मिली लाशें

मेरठ में से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी सकते में आ जाएंगे,  दरअसल पत्नियों से विवाद के बीच मेरठ में दो सगे भाइयों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई और मौत के कारणों का पता भी नहीं चला।

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र का मामला 
Advertisement
पूरा मामला मेरठ जिले के गंगानगर थाना क्षेत्र का है। जहाँ एक गांव में दो भाई अपने घर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। जब इस पर पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी कि पीआरवी पर सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
शवों पर चोट का कोई निशान नहीं 
मृतकों की पहचान थाना गंगा नगर के अम्हेड़ा गांव निवासी मीरपाल उम्र 44 साल और उसका छोटा भाई विकास उम्र 26 साल के रूप में हुई।ये दोंनों ही अपने घर में मृत पाए गए हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसएसपी ने यह भी बताया कि पुलिस जांच के दौरान  दोनों के शवों पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है।
Advertisement
मृतकों की मां ने दी पुलिस को जानकारी 
पुलिस अधिकारी के अनुसार मृतकों की मां ने पुलिस को बताया कि, जब वह सुबह उठी तो उसने देखा कि उसके दोनों बेटे बगल में मृत पड़े हैं। एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मीरपाल की पत्नी कई साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी और छोटे भाई विकास की शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी।
पूरे मामले पर एसएसपी ने कहा 
एसएसपी कहा, विकास की पत्नी भी पिछले चार महीने से उसे छोड़कर अलग रह रही है और दोनों ही भाइयों का अपनी पत्नियों से विवाद चल रहा है। उन्होंने आगे बताया है कि अभी मौत का कारण पता नहीं चल सका है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारणों का पता चल पाएगा। मौत के कारणों की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अब देखने वाली बात होगी की इस मामले पर क्या खुलासा होता है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×