2 किलो हेरोइन बरामद ,दो गिरफ्तार
NULL
07:47 PM Jul 20, 2017 IST | Desk Team
लुधियाना पंजाब के औद्योगिक नगर लुधियाना के मोतीनगर इलाके से आज तड़के दो प्रवासी भारतीयों को पांच किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। SIT के अतिरिक्त महानिरीक्षक स्नेहदीप शर्मा ने आज शाम पत्रकारों को बताया कि उन्हें इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति हेरोइन के साथ इस इलाके से जाने वाले हैं।
पुलिस ने नाका लगाकर स्विफ्ट कार से आते हुये दो लोगों को गिरफ्तार किया। कार की तलाशी के दौरान उसमें से पांच किलो हेरोइन बरामद की गई। गिरफ्तार लोगों की पहचान रविंदर सिंह रवि तथा पलविंदरजीत सिंह सिद्धू उर्फ पिंदा गौराया निवासी के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि ये दोनों अमरीका रह रहे थे तथा नशे के मामले में जेल की सजा काट चुके हैं।
पुलिस ने इनको तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
Advertisement
Advertisement