W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bihar में ट्रेन से कटकर 2 मजदूरों की मौत, 1 घायल

01:55 PM Feb 02, 2024 IST | Yogita Tyagi
bihar में ट्रेन से कटकर 2 मजदूरों की मौत  1 घायल
Advertisement

Bihar के जहानाबाद जिले में शुक्रवार को रेल पटरी पार कर रहे दो मजदूरों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि एक अन्य मजदूर घायल बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, मखदुमपुर थानाक्षेत्र के कई मजदूर शुक्रवार की सुबह काम की तलाश में जिला मुख्यालय आ रहे थे।

  • बिहार के जहानाबाद में दो मजदूरों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई
  • दोनों मजदूर रेल पटरी पार करते समय ट्रैन के नीचे आ गये
  • घटना में एक मज़दूर बुरी तरह घायल हो गया
  • जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन आई, जिसकी चपेट में तीन मजदूर आ गए

इसी दौरान वे सभी रेल पटरी पार कर रहे थे। बताया जाता है कि उसी समय जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में तीन मजदूर आ गए।

एक मजदूर गंभीर रूप से घायल

 

इस घटना में दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जहानाबाद रेल थाना प्रभारी मन्नू कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि मजदूर घने कोहरे के कारण ट्रेन नहीं देख सके और यह घटना घट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×