टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

चलती बाइक पर इन दो शख्स को नहाना पड़ा भारी,पुलिस ने काटा इतने का चालान

दक्षिणी वियतनाम से एक बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां पर दो शख्स बाइक राइड करते हुए नहाते हुए दिखाई दिए हैं।

08:10 AM Jan 25, 2020 IST | Desk Team

दक्षिणी वियतनाम से एक बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां पर दो शख्स बाइक राइड करते हुए नहाते हुए दिखाई दिए हैं।

दक्षिणी वियतनाम से एक बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां पर दो शख्स बाइक राइड करते हुए नहाते हुए दिखाई दिए हैं। जी हां ये दोनों शख्स चलती बाइक पर नहा रहे हैं इनमें से एक शख्स तो बाइक चला रहा है,जबकि दूसरा उसके पीछे बैठा हुआ था। इन दोनों के बीच में पानी से भरी हुई एक बाल्टी भी रखी हुई थी। वहीं बाइक पर पीछे बैठा हुआ शख्स खुद पर और चालक पर पानी गिरता है।
इतना ही नहीं दोनों खुद अपने आप से साबुन भी लगाते हैं। साबुन का झांग भी बनता है। इस पूरे वाक्या को कैमरे में कैद भी किया गया है। हालांकि जब वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया तो उनके साथ कुछ अलग ही सीन हो गया। क्योंकि लोगों ने उनकी तारीफ करने की बजाय उनकी जमकर आलोचना की है। इतना ही नहीं पुलिस ने तो इन दोनों शख्स का पता लगाकर अच्छा खासा चालान काट दिया है। 
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर Giao Thông नाम के फेसबुक यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 6 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं,जबकि कई सारे लोगों ने इस वीडियो को लाइक और शेयर भी किया है।

Advertisement

वीडियो में क्या है?

इस वीडियो की शुरूआत लोगों की हंसी के साथ होती है। दो लड़के चलती बाइक पर बहुत खुश होकर नहाते हुए दिखाई देते हैं। दोनों के बीच पानी से भरी हुई बाल्टी भी रखी हुई है। इन दोनों ही युवक के बदन पर कपड़े नहीं है। बाइक पर पीछे बैठा हुआ शख्स जग की मदद से एक बार खुद पर और फिर चालक के ऊपर पानी गिराता है। दोनों साबुन भी लगाते हैं और झांग बनता है फिर अपने शरीर को मलते हैं। इन दोनों का इस तरह से बाइक पर नहाना करीब दो मिनट तक चलता है। 
पुलिस को हुई खबर
स्थानीय मीडिया के अनुसार यह मामला Binh Duong प्रांत का है। जहां पर 23 साल के Thanh Khanh अपने साथी के साथ चलती हुई बाइक पर नहा रहा था। वीडियो वायरल हो जाने के बाद पुलिस ने फौरान एक्शन भी ले लिया है और शख्स के लाइसेंस प्लेट के जरिए उनको खोज निकाला है। 
पुलिस ने बाइक चालक और उसके साथ पर करीब 6 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। क्योंकि दोनों बिना हेलमेट और लापरवाही से बाइक चला रहे थे। वहीं पुलिस ने बाइक चालक के साथ पर भी साढे चार हजार रुपए का जुर्माना लगाया है क्योंकि वो एक अयोग्य चालक को गलत तरह से निर्देश दे रहा था। 
Advertisement
Next Article