+

2 मुस्लिम लड़कियों का प्यार चढ़ा परवान, हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादी

उत्तर प्रदेश के बरेली में मुस्लिम समुदाय की दो लड़कियों ने हिंदू धर्म अपनाकर हिंदू लड़कों से विवाह कर लिया। जहां इरम जैदी स्वाती बन गई तो शहनाज सुमन। इन दोनों लड़कियों की हिंदू धर्म में काफी आस्था है। वही लड़कियों का कहना है कि मुस्लिम समाज में महिलाओं को सम्मान नही मिलता।
2 मुस्लिम लड़कियों का प्यार चढ़ा परवान, हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादी
अक्सर ही हम खबरों में हिन्दू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने के बारे में सुनते हैं। मगर यूपी के बरेली में मुस्लिम समुदाय की दो लड़कियों ने अपने प्यार को पाने के लिए ना सिर्फ अपना घर छोड़ा बल्कि अपना धर्म भी छोड़ दिया। दोनों लड़कियों ने हिंदू धर्म अपनाकर हिंदू लड़कों से हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर ली।
बता दें कि ये पूरा मामला सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ का था। जहां सनातन धर्म अपनाने के बाद इरम जैदी स्वाती बन गई तो शहनाज सुमन बन गई। मढ़ीनाथ स्थित अगस्त मुनि आश्रम में पंडित केके शंखधार ने मुस्लिम लड़कियों और उनके हिन्दू बॉयफ्रेंड की पूरे रीति रिवाज से शादी कराई थी। 
दरअसल, भोजीपुरा निवासी शहनाज को अजय नाम के लड़के से प्यार करती थी। वहीं बहेड़ी की इरम जैदी और आदेश कुमार भी एकदूसरे से प्यार करते थे। मगर धर्म अलग होने की वजह से इनका एक होना मुश्किल था, मगर ऐसे में इन दोनों लड़कियों ने अपने प्यार हमेशा के लिए पाने के लिए अपना धर्म बदल लिया और मुस्लिम से हिन्दू बन गईं। 
हालांकि शादी कराने से पहले पंडित जी ने दोनों लड़कियों का शुद्धिकरण किया था और उसके बाद उनका धर्म परिवर्तन करवाकर नाम बदला गया था। नाम और धर्म दोनों बदलवाने के बाद दोनों लड़कियों ने हिंदू लड़कों से सनातन धर्म के सभी विधि विधान के साथ शादी की। इस दौरान उन्होंने सात फेरे लिए, लड़कों ने मांग में सिंदूर भरा, मंगलसूत्र पहनाया, जिसके बाद दोनों ने पंडित जी का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था।
वैसे मुस्लिम लड़कियों के धर्म परिवर्तन करने के पीछे की वजह सिर्फ प्यार नहीं बल्कि उन दोनों की हिंदू धर्म में आस्था भी थी। शादी के बाद उन लड़कियों का कहना था कि मुस्लिम समाज में महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता। इतना ही नहीं उन दोनों को ही मांग में सिंदूर लगाना, गले में मंगलसूत्र पहनना अच्छा लगता था, इसीलिए उन दोनों ने हिंदू समाज में रीति रिवाज से शादी की थी।
facebook twitter instagram