Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चॉकलेट से 10 दिनों में तैयार की गणपति की प्रतिमा,वजन 100Kg से ज्यादा

गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर देशभर में उत्साह की लहर छाई हुई है। यह पर्व 10 दिनों तक चलेगा। लोगों ने गणपति बप्पा मोरिया के नारों के साथ सोमवार को गणेशोत्सव का आगाज किया है।

10:28 AM Sep 03, 2019 IST | Desk Team

गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर देशभर में उत्साह की लहर छाई हुई है। यह पर्व 10 दिनों तक चलेगा। लोगों ने गणपति बप्पा मोरिया के नारों के साथ सोमवार को गणेशोत्सव का आगाज किया है।

गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर देशभर में उत्साह की लहर छाई हुई है। यह पर्व 10 दिनों तक चलेगा। लोगों ने गणपति बप्पा मोरिया के नारों के साथ सोमवार को गणेशोत्सव का आगाज किया है। 
Advertisement
गणेश चतुर्थी के मौके पर भक्त गणपति बप्पा की प्रतिमा अपने घर लाते हैं और अंतिम दिन या फिर मन्नत के मुताबिक किसी भी दिन उनका विसर्जन करते हैं। लेकिन इन दिनों गणेश जी की एक से बढ़कर एक प्रतिमाए छाई हुई हैं। इसी दौरान गणेश जी की एक ऐसी मूर्ति देखने को मिली जिसे 100 किलोग्राम से भी ज्यादा चॉकलेट से बनाया गया है। 

इस प्रतिमा को 20 शेफ्स ने तैयार किया
हरजिंदर सिंह कुकरेजा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बप्पा की ये इको फ्रेंडली  मूर्ति 20 शेफ्स ने पूरे 10 दिन में तैयार करी है। जिसे बनाने में 100 किलोग्राम से ज्यादा बेल्जियन चॉकलेट का प्रयोग किया गया है।

इस तरह से होगा विसर्जन
चॉकलेट से तैयार गणेश जी की इस प्रतिमा का विसर्जन दूध में किया जाएगा। इसके बाद उस चॉकेट मिल्क को प्रसाद के रूप में बच्चों और लोगों में बांट दिया जाएगा। बता दें कि  हरजिंद सिंह के इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक करीब डेढ़ हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि 180 री-ट्वीट्स।
सोशल मीडिया यूजर्स ने दी कुछ इस तरह की प्रतिकियाएं…

कुछ लोगों ने उठाए सवाल…

Advertisement
Next Article