W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Pakistan से 200 सिंधी आज आएंगे Ayodhya, प्रभु श्री राम के करेंगे दर्शन

09:32 AM May 03, 2024 IST | Yogita Tyagi
pakistan से 200 सिंधी आज आएंगे ayodhya  प्रभु श्री राम के करेंगे दर्शन
Advertisement

पाकिस्तान (Pakistan) से सिंधी समुदाय का 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राम लला के दर्शन करने के लिए शुक्रवार को अयोध्या पहुंचेगा। सिंध प्रांत का यह प्रतिनिधिमंडल भारत की एक महीने की धार्मिक यात्रा पर है और सड़क मार्ग से प्रयागराज से अयोध्या पहुंचेगा। उनके साथ भारत से सिंधी समुदाय का 150 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी यात्रा कर रहा है।

  • सिंधी के 200 सदस्य राम लला के दर्शन करने के लिए आज अयोध्या आएंगे
  • भारत से सिंधी समुदाय का 150 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी यात्रा कर रहा है
  • श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय उनका स्वागत करेंगे

राम की पैड़ी पर होगा स्वागत

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय राम की पैड़ी पर उनका स्वागत करेंगे जहां पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया है। प्रतिनिधिमंडल प्रयागराज से बस से अयोध्या पहुंचेगा। इसका पहला पड़ाव भरत कुंड और उसके बाद गुप्तार घाट होगा। अयोध्या में उदासीन ऋषि आश्रम और शबरी रसोई में उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

सरयू आरती में होंगे शामिल

प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार शाम राम की पैड़ी पर सरयू आरती में भी शामिल होगा, जहां चंपत राय समेत राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य उनका स्वागत करेंगे। अयोध्या से प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार रात लखनऊ के लिए रवाना होगा, जहां से वो रायपुर जायेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×