Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Pakistan से 200 सिंधी आज आएंगे Ayodhya, प्रभु श्री राम के करेंगे दर्शन

09:32 AM May 03, 2024 IST | Yogita Tyagi

पाकिस्तान (Pakistan) से सिंधी समुदाय का 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राम लला के दर्शन करने के लिए शुक्रवार को अयोध्या पहुंचेगा। सिंध प्रांत का यह प्रतिनिधिमंडल भारत की एक महीने की धार्मिक यात्रा पर है और सड़क मार्ग से प्रयागराज से अयोध्या पहुंचेगा। उनके साथ भारत से सिंधी समुदाय का 150 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी यात्रा कर रहा है।

राम की पैड़ी पर होगा स्वागत

Advertisement

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय राम की पैड़ी पर उनका स्वागत करेंगे जहां पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया है। प्रतिनिधिमंडल प्रयागराज से बस से अयोध्या पहुंचेगा। इसका पहला पड़ाव भरत कुंड और उसके बाद गुप्तार घाट होगा। अयोध्या में उदासीन ऋषि आश्रम और शबरी रसोई में उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

सरयू आरती में होंगे शामिल

प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार शाम राम की पैड़ी पर सरयू आरती में भी शामिल होगा, जहां चंपत राय समेत राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य उनका स्वागत करेंगे। अयोध्या से प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार रात लखनऊ के लिए रवाना होगा, जहां से वो रायपुर जायेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article