For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे में 202 DNA सैंपल की पुष्टि, हर्ष सांघवी ने दी जानकारी

गुजरात में एयर इंडिया हादसे के बाद डीएनए मिलान जारी…

01:03 AM Jun 19, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

गुजरात में एयर इंडिया हादसे के बाद डीएनए मिलान जारी…

अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे में 202 dna सैंपल की पुष्टि  हर्ष सांघवी ने दी जानकारी

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने अहमदाबाद में एयर इंडिया हादसे के बाद डीएनए मिलान की ताजा जानकारी दी। बुधवार दोपहर तक 202 डीएनए सैंपल का मिलान हो चुका है। हादसे में कुल 241 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। केवल एक यात्री जीवित बचा, जिसका नाम विश्वास है।

गुजरात के अहमदाबाद में बीते 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए लोगों के डीएनए सैंपल के मिलान की प्रक्रिया जारी है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बुधवार दोपहर को डीएनए मिलान के बारे में ताजा अपडेट दिया है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि बुधवार दोपहर 2 बजे तक 202 लोगों के डीएनए सैंपल का मिलान किया गया है।

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, एयर इंडिया हादसे के बाद बुधवार दोपहर 2 बजे तक 202 डीएनए का मिलान हो चुका है। दरअसल, प्रदेश के गृह मंत्री हर्ष सांघवी एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जानकारी दे रहे हैं। वह डीएनए सैंपल जांच रिपोर्ट के बारे में रोजाना जानकारी साझा कर रहे हैं।

157 मृतकों के पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपे गए

वहीं, अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अधीक्षक राकेश जोशी ने कहा, अब तक 157 मृतकों के पार्थिव शरीर उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। एकमात्र जीवित बचे विश्वास को छुट्टी दे दी गई है और उसे उसके परिवार के साथ घर वापस भेज दिया गया है। इससे पहले, अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया था कि जो भी सामान दुर्घटनास्थल से मिला है, वह जांच के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, दुर्घटनास्थल पर मिले प्रत्येक सामान को सावधानीपूर्वक एकत्र किया जाएगा, उसका दस्तावेजीकरण किया जाएगा और संबंधित परिवारों को सौंप दिया जाएगा।

हादसे में 241 लोगों की मौत

हमारी टीम इन व्यक्तिगत वस्तुओं का पता लगाने और उनकी पहचान करने के लिए लगन से काम कर रही है और हम नागरिक उड्डयन विभाग के साथ मिलकर एक सुचारु और सम्मानजनक प्रक्रिया सुनिश्चित कर रहे हैं। बता दें कि एयर इंडिया विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 241 लोगों की मौत हुई। हादसे में सिर्फ एक यात्री की जान बची है, जो भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है। विमान में आग लगने के कारण उसमें सवार लोगों के शव इस कदर जल चुके हैं कि उनकी पहचान के लिए डीएनए परीक्षण जरूरी हो गया था।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×