Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

2024 KTM RC Range Launch: कंपनी ने वैश्विक स्तर पर अनवील की बाइक, ये हैं फीचर्स

05:05 PM Feb 03, 2024 IST | Nisha Pathak

2024 KTM RC Range Launch: बाइक निर्माता कंपनी KTM ने वैश्विक स्तर पर 2024 KTM RC रेंज को अनवील किया है। जिनमें RC 390, RC 200 और RC 125 टू-व्हीलर्स शामिल हैं। कंपनी ने नई बाइक में कई कलर स्कीम पेश की हैं। इसके अलावा कुछ और बदलाव देखने को मिले हैं। आइए इसके कलर्स और फीचर्स के बारे में जान लेते हैं।

कंपनी ने पेश किए नए कलर

Advertisement

कंपनी ने बाइक में कई कलर ऑप्शन पेश किए हैं। 2024 KTM RC 390 में दो नई कलर स्कीम जोड़ी गई हैं। जिनमें ऑरेंज ऑन ब्लू और ऑरेंज ऑन ब्लैक ऑप्शन हैं। दोनों ही मोटरसाइकिल सिग्नेचर ऑरेंज फ्रेम के साथ आती हैं। इसके बाद सबसे किफायती RC 125 है। इसमें नए काले और नारंगी और ब्लू और नारंगी रंग के पैलेट मिलते हैं। दोनों रंग विकल्प चमकदार काले पहियों और फ्रेमों और गहरे रंग की स्क्रीन के साथ तैयार किए गए हैं।

कब होगी भारत में लॉन्च?

ध्यान देने वाली बात है कि RC रेंज में मैकेनिकल तौर पर कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। कहा गया है कि इसी साल के अंत तक भारत में नए कलर स्कीम के साथ इन्हें लॉन्च किया जा सकता है।

इस बाइक पर काम कर रही KTM

केटीएम नई पीढ़ी की RC 390 and 390 Adventure पर काम कर रही है। आगामी बाइक आकार में छोटी और नए फ्रेम पर आधारित होगी। इनमें जो इंजन दिया जाएगा वह शक्ति के मामले में और भी मजबूत होगा। वर्तमान में उपलब्ध 399 सीसी का इंजन 45bhp की शक्ति और 39nm का टॉर्क पैदा करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article