W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

KTM Duke का नया अवतार लॉन्च, Brake, Suspension और फीचर्स में हुए बड़े बदलाव, जानें कीमत

12:48 PM Feb 25, 2026 IST | Himanshu Negi
ktm duke का नया अवतार लॉन्च  brake  suspension और फीचर्स में हुए बड़े बदलाव  जानें कीमत
2026 KTM 250 200 Duke Comparison

2026 KTM 250 200 Duke Comparison: भारतीय बाजार में दो शानदार बाइक Duke का नया अवतार बाजार में कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। दोनों ही स्पोर्ट्स बाइक में कई बड़े बदलाव किए गए है, Braking सिस्टम, Tyres और फीचर्स में बदलाव के साथ ही नए आकर्षक कलर विकल्प भी दिए गए है। नए कलर और फीचर के दम पर इन दोनों बाइक का लुक अधिक शानदार हो गया है साथ ही स्पोर्टी लुक के साथ इंजन भी दमदार दिया गया है। विस्तार से जानते है दोनों ही बाइक के डिजाइन और मैकेनिकल बदलाव के बारे में साथ ही इन शानदार बाइक को खरीदने के लिए कितना बजट रखना होगा देखें सभी जानकारी..

Advertisement

2026 KTM 250 200 Duke Comparison

2026 KTM 250 200 Duke Comparison
2026 KTM 250 200 Duke Comparison

शानदार फीचर के साथ बाइक में पुराना दम बरकरार रखा गया है। बता दें कि 2026 KTM 250 Duke के इंजन में बदलाव नहीं किया गया है।

Advertisement

  • KTM 200 Duke में पहले वाला ही 199cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 24.67 bhp की पावर और 19.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • KTM 250 Duke में भी वही 249.7cc का दमदार लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 30.5 bhp की पावर और 25 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

KTM 250 200 Duke Colors

2026 KTM 250 200 Duke Comparison
2026 KTM 250 200 Duke Comparison

दोनों ही बाइक में शानदार कलर के विकल्प दिए गए है जिससे बाइक का लुक मॉर्डन और शार्प हो गया है।

Advertisement

  • KTM 250 Duke में सिल्वर मेटैलिक और स्लेट ग्रे कलर दिया गया है और जहां सिल्वर मेटैलिक विकल्प के साथ ही सिल्वर-फिनिश्ड टैंक एक्सटेंशन के साथ Dark Fuel Tank को शामिल किया गया है।
  • KTM 200 Duke में शानदार अटलांटिक ब्लू कलर दिया गया है, जिसमें ऑरेंज कलर का शेड दिखाई देगा साथ ही व्हील्स में ब्लैक कलर में फिनिश किया गया है।

KTM 250 200 Duke Price In India

2026 KTM 250 200 Duke Comparison
2026 KTM 250 200 Duke Comparison
  • KTM 200 Duke के नए वर्जन की एक्स शोरूम कीमत 1.93 लाख रुपये रखी गई है।
  • KTM 250 Duke के नए वर्जन की एक्स शोरूम कीमत 2.13 लाख रुपये रखी गई है।

ALSO READ: बस 500 करें Invest और बने मालिक! Bharat Taxi चलाकर कैसे Big Profit कमा सकते हैं ड्राइवर, अमित शाह ने समझाया पूरा प्लान

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी राजनीति, देश-विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में भी माहिर हैं। GGSIPU से Affiliated कॉलेज LLDIMS से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की और ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) की पढ़ाई पूरी करके पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण, IJCP Pvt Ltd. में Internship पूरी करने के बाद Sudarshan Tv Channel में 9 PM शो के लिए बतौर प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×