Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

21 की उम्र 11 केस में नाम, कौन है मनोज साल्वी जो करता है लॉरेंस की पूजा

उदयपुर में पकड़ा गया लॉरेंस का हिस्ट्रीसीटर मनोज साल्वी

05:21 AM Jun 20, 2025 IST | Shivangi Shandilya

उदयपुर में पकड़ा गया लॉरेंस का हिस्ट्रीसीटर मनोज साल्वी

उदयपुर से गिरफ्तार मनोज साल्वी ने महज 21 साल की उम्र में 11 आपराधिक मामलों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। मनोज, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हिस्सा था, पर हथियार सप्लाई और हत्या के आरोप हैं। 17 साल की उम्र में डॉन बनने की चाहत ने उसे अपराध की दुनिया में धकेल दिया।

राजस्थान के उदयपुर से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। जिले के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का उदयपुर से गैंग का हिस्ट्रीसीटर पकड़ा गया है। जिसका नाम मनोज साल्वी उर्फ चक्की है। जो महज 21 की उम्र में 11 केस दर्ज हो चुके हैं। लॉरेंस गैंग के इस युवक पर हथियार सप्लाई करने जैसे कई अन्य मामले में केस दर्ज है। मनोज पर श्री राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मर्डर केस का आरोप है।

उदयपुर से दबोचा गया मनोज

बता दें कि उदयपुर से पकड़े गए मनोज साल्वी की आपराधिक इतिहास बेहद चौंकाने वाली है। हाल में मनोज को गुजरात ATS ने उदयपुर से दबोचा है। महज 21 साल की इस छोटी सी उम्र में मनोज खूंखार क्रिमिनल बन गया हैं। मनोज उदयपुर सिटी का रहने वाला है। मनोज लॉरेंस गैंग के लिए काम करता था। हथियारों की सप्लाई का काम करता था।

17 साल की उम्र में डॉन बनने की चाहत

महज 17 साल का जब मनोज था तभी से वह लॉरेंस की तरह बनने का सपना देखने लगा था। लॉरेंस के छोटे भाई से उसकी अच्छी खासी संपर्क थी। फोन कॉल पर दोनों के बीच घंटो बातें होती थी। छोटी सी उम्र में क्रिमिनल बनने का सपना उसे 18 साल पूरे होने से पहले ही लॉरेंस के लोगों से मिलवा दिया। इसके बाद वह गैंग के लिए हथियार सप्लाई का काम करने लगा। हालांकि, इसकी भनक गुजरात ATS को लगी तो कार्रवाई कर मनोज को उदयपुर से गिरफ्तार किया गया।

तीन साल चल रहा था फरार

मनोज को पकड़ने की प्रक्रिया पिछले तीन साल से गुजरात पुलिस कर रही है लेकिन वह पकड़ में नहीं आता था। अब पुलिस ने उसे दबोच लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मनोज पर दिल्ली , राजस्थान, गुजरात में 11 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। केस में डकैती, अवैध हथियार रखने और हत्या आरोप जैसे मामले शामिल है।

International Yoga Day 2025: योग करते समय गलती से भी न करें ये मिस्टेक्स

Advertisement
Advertisement
Next Article