Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हरियाणा में 22 जिले, 22 ही टोल प्लाजा: दुष्यंत

NULL

01:11 PM Nov 23, 2017 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़: हरियाणा में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा टोल वसूली किए जाने का मुद्दा अब धीरे-धीरे गरमाता जा रहा है। इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने आज यहां पत्रकार वार्ता के दौरान के हरियाणा के सभी जिलों में टोल प्लाजा चालू होने का दावा करते हुए कहा कि सभी टोल में नेशनल हाई-वे अथारिटी ऑफ इंडिया के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आज यहां पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार के सत्ता में आने से पहले 14 टोल प्लाजा चल रहे थे। भाजपा सरकार के कार्यकाल में टोल प्लाजा की संख्या बढकऱ 22 हो चुकी है और प्रदेश में 12 नए टोल लगाने की तैयारी चल रही है। इनमें से चार टोल निकट भविष्य में शुरू किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नेशनल हाई-वे अथारिटी ऑफ इंडिया के नियमानुसार दो टोल के बीच साठ किलोमीटर से कम का फासला नहीं होना चाहिए तथा नगर पालिका व नगर निगम की सीमा में दस किलोमीटर के भीतर कोई टोल नहीं होना चाहिए। हरियाणा में किसी भी नियम का पालन नहीं हो रहा है। चौटाला ने कहा कि हिसार जिले के हांसी पालिका क्षेत्र में मैय्यड़ गांव में लगाया गया टोल प्लाजा पालिका की तीन किलोमीटर की सीमा में है। इसी प्रकार सरकार द्वारा जींद जिले के नरवाना में टोल लागू करने वाले नरवाना को एक गांव परिभाषित करके अधिसूचना जारी की गई है। हरियाणा में इस समय कोई भी जिला ऐसा नहीं है जहां टोल लागू न किया गया है।

(राजेश जैन)

Advertisement
Advertisement
Next Article