Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली में टुटा 22 साल का रिकॉर्ड, सर्दियों में हुई मानसून वाली बारिश, 'संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज हुआ AQI

राष्ट्रीय राजधानी में रात भर हुई बारिश के कारण रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

12:17 PM Jan 09, 2022 IST | Desk Team

राष्ट्रीय राजधानी में रात भर हुई बारिश के कारण रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में रात भर हुई बारिश के कारण रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान सुबह साढ़े आठ बजे तक 8 मिमी बारिश हुई, जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत थी।
Advertisement
दिल्ली में शनिवार को हुई सबसे अधिक बारिश 
मौसम विज्ञानियों ने आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में शनिवार को बीते 22 वर्षों में जनवरी के महीने में एक दिन में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर की वायु गुणवत्ता दो महीने में सबसे अच्छी रही, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली की आबोहवा में हुआ सुधार 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह 9 बजकर पांच मिनट पर दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 75 दर्ज किया है जो ‘‘संतोषजनक’’ की श्रेणी में था जबकि पास के नोएडा में एक्यूआई 62, ग्रेटर नोएडा में 47, गाजियाबाद में 56, फरीदाबाद में 58 और गुरुग्राम में 77 दर्ज किया गया।
शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 को ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 को ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को‘गंभीर’ माना जाता है।

संसद से SC तक कोरोना का कोहराम, 4 न्यायाधीश हुए संक्रमित, 150 से अधिक स्टाफ सदस्य आइसोलेट

Advertisement
Next Article