Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

23, 24, 25 अक्टूबर को बुलाया जाएगा विस. का विशेष सत्र

NULL

11:00 AM Sep 14, 2017 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा का आगामी सत्र दीपावली के बाद अक्तूबर माह की 23, 24 और 25 को बुलाया गया है।  उन्होंने मंत्री मंडल की बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में एक साल में चार विधानसभा सत्र बुलाए जा रहे हैं जबकि पिछली सरकारों के दौरान केवल दो सत्र ही बुलाए जाते थे। हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग में नियमित भर्ती होने तक अच्छे रिकार्ड वाले सेवानिवृत सहायक प्रोफेसरों को पुन: नौकरी पर रखा जाएगा। यह जानकारी आज यहां हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि इस आशय का निर्णय आज हरियाणा की मंत्रीमंडल की बैठक में लिया गया।

उन्होंने कहा कि जिन सेवानिवृत सहायक प्रोफेसरों का 80 प्रतिशत रिकार्ड अच्छा हैं और उनकी आयु 60 साल की नहीं हुई है तो उन्हें रिक्त स्थानों पर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इनकी नियुक्ति से एक्सटेंशन लैक्चररों की नियुक्ति पर कोई असर नहीं होगा।  एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि हरियाणा में ग्रुप सी व डी कर्मचारियों की भर्ती के दौरान साक्षात्कार समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों की नियुक्ति में पूरी तरह से पारदर्शिता आएगी। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि आज की मंत्रीमंडल की बैठक में सफाई कर्मचारी आयोग का गठन करने की भी मंजूरी दी गई है।

(राजेश जैन)

Advertisement
Advertisement
Next Article