Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Remal Cyclone: मिजोरम में भारी बारिश और भूस्खलन से 25 लोगों की मौत, कई लोग लापता

01:55 AM May 29, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Remal Cyclone: चक्रवात 'रेमल' के बाद भूस्खलन और भारी बारिश का कहर जारी। तेज हवाओं और लगातार बारिश के कारण कई हिस्सों में भारी तबाही हुई है। इसी बीच मंगलवार को मिजोरम में पत्थर की खदान ढहने से 14 लोगों सहित कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा, भूस्खलन में कई लोग लापता हो गए जिसको लेकर बचाव अभियान जारी है, चक्रवात रेमल का प्रभाव ज्यादातर राज्य की राजधानी क्षेत्र में देखा गया है। जिससे सुबह के दौरान कई घंटों तक देश के बाकी हिस्सों से कटा रहा और प्राकृतिक आपदाओं का खामियाजा भुगतना पड़ा।

पत्थर की खदान ढहने से 25 लोगों की मौत

मिजोरम पुलिस के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के प्रभाव से लगातार हो रही बारिश के बीच इलाके में मंगलवार को सुबह यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि घटना आइजोल शहर के दक्षिणी, बाहरी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई। आइजोल की उपायुक्त नाजुक कुमार ने बताया कि अब तक 25 शवों को बरामद किया गया है जबकि कई अन्य लोग मलबे में फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया, ”हम और शवों की तलाश कर रहे हैं। जब तक पूरे घटनास्थल को साफ नहीं कर दिया जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा।”

Advertisement

चक्रवात 'रेमल' की वजह से कई हिस्सों में हुआ भूस्खलन

पुलिस महानिदेशक अनिल शुक्ला ने बताया कि भारी बारिश के कारण घटनास्थल पर बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है।” उन्होंने बताया कि बारिश के कारण राज्य में कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है और कम से कम दो लोग पानी के तेज बहाव में बह गये। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पत्थर की खदान ढहने से जान गंवाने वाले लोगों में चार वर्ष का एक लड़का और छह साल की लड़की भी शामिल है। उन्होंने बताया, ”हमने घटनास्थल से दो लोगों को जीवित बाहर निकाला है।”

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article