Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

25 Years of PM Modi: गुजरात के CM से देश के PM बनने तक का सफर, गवर्नेंस की आज सिल्वर जुबली

12:36 PM Oct 07, 2025 IST | Himanshu Negi
25 Years of PM Modi ( Photo: social media)

25 Years of PM Modi:  आज ही के दिन अक्टूबर 2001 को PM मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद और विश्वास से वे अब सरकार के प्रमुख के रूप में 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। 2001 से 2025 तक के सफर में PM मोदी का CM से PM तक का सफर ऐतिहासिक रहा है। इस सफर, संघर्षों और उपलब्धियों को PM मोदी ने याद करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

25 Years of PM Modi: मां की बात को किया याद

PM मोदी ने 'एक्स' पोस्ट के जरिए बताया कि जब उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया, तब राज्य भीषण भूकंप, चक्रवात, सूखा और राजनीतिक अस्थिरता जैसे संकटों से जूझ रहा था। इस दौरान BJP पार्टी ने बेहद चुनौतीपूर्ण समय में भरोसा जताया। इन आपदाओं ने मेरी लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया। साथ ही आज PM मोदी ने अपनी मां की दो बात गरीबों के लिए काम करना और कभी रिश्वत न लेना को निभाया है।

CM of Gujrat in 2001: गुजरात के CM पद संभाला

Advertisement
CM of Gujrat in 2001 (Photo: social media)

2001 वर्ष में जब PM मोदी ने गुजरात के सीएम पद संभाला था, तब गुजरात को लेकर आम धारणा थी कि राज्य अब उभर नहीं पाएगा। किसान बिजली और पानी की कमी से जूझ रहे थे, उद्योग ठप थे और कृषि संकट में थी। लेकिन सबके सामूहिक प्रयासों से गुजरात आज सुशासन का प्रतीक बन चुका है। साथ ही गुजरात को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी बनाया। व्यापारिक संस्कृति को औद्योगिक और विनिर्माण शक्ति में बदला गया। सामाजिक और भौतिक अवसंरचना को मजबूती दी गई।

25 Years in Governance: 2013 में PM पद का उम्मीदवार

पीएम मोदी ने बताया कि वर्ष 2013 में उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया। उस समय देश में भ्रष्टाचार, नीतिगत जड़ता और भरोसे के संकट का माहौल था। यूपीए सरकार उस दौर में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की मिसाल बन चुकी थी। भारत को वैश्विक मंच पर कमजोर कड़ी माना जा रहा था। लेकिन देश की जनता ने हमारे गठबंधन को पूर्ण बहुमत दिया और तीन दशक बाद किसी पार्टी को स्पष्ट जनादेश मिला

PM Modi Completes 25 Years: देश ने कई ऐतिहासिक बदलाव देखे

देश ने कई ऐतिहासिक बदलाव देखे (Photo: social media)

PM मोदी ने कहा कि बीते 11 वर्षों में देश ने कई ऐतिहासिक बदलाव देखे हैं। विशेष रूप से नारी शक्ति, युवा शक्ति और अन्नदाता किसानों की भूमिका को सराहा। PM मोदी ने बताया कि 25 वर्ष के कार्यकाल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। भारत अब वैश्विक अर्थव्यवस्था में चमकता सितारा है। हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा योजनाएं हैं।

ALSO READ: CM Nayab Singh Japan Visit: जापानी कंपनियों से की अहम बैठक, 1,700 से अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे

Advertisement
Next Article