Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नाइजीरिया में एक नाव डूबने से हुई 26 लोगों की मौत, कई लापता, तालाश अभियान जारी

नाइजीरिया में एक दर्दनाक हादसा हो गया है।बता दें एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 26 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे का शिकार हुए कई लोग लापता हो गए हैं,जिनकी तलाश अभी जारी है।बता दें नाइजीरिया में ये हादसा रविवार को हुआ,जब देश के उत्तर-मध्य में एक जलाशव में नाव डूब गई। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

11:25 AM Sep 11, 2023 IST | Prateek Mishra

नाइजीरिया में एक दर्दनाक हादसा हो गया है।बता दें एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 26 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे का शिकार हुए कई लोग लापता हो गए हैं,जिनकी तलाश अभी जारी है।बता दें नाइजीरिया में ये हादसा रविवार को हुआ,जब देश के उत्तर-मध्य में एक जलाशव में नाव डूब गई। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

नाइजीरिया में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। बता दें एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 26 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे का शिकार हुए कई लोग लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश अभी जारी है।बता दें नाइजीरिया में ये हादसा रविवार को हुआ, जब देश के उत्तर-मध्य में एक जलाशव में नाव डूब गई। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। 
Advertisement
नाइजर राज्य के गवर्नर के प्रवक्ता बोल्गी इब्राहिम ने कहा…….
सूत्रों के मुताबिक, नाइजीरिया के नाइजर राज्य के गवर्नर के प्रवक्ता बोल्गी इब्राहिम ने कहा कि हादसे का शिकार हुई नाव में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। नाव में सवार लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। प्रवक्ता ने बताया कि ये हादसा मोकवा नाम एक जगह पर हुआ है।इब्राहिम ने आगे बताया कि नाव हादसे में जान गंवाने वाले और लापता हुए लोग यहां मौजूद बांध को पार कर अपने-अपने खेतों में जा रहे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि ज्यादातर लोग किसान थे। 
इस हादसे में 26 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई 
आपको बता दें अब तक इस हादसे में 26 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। जान गंवाने वाले लोगों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए 30 के करीब लोगों को बचाया गया है। नाइजर स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के साथ मिलकर मरीन पुलिस और स्थानीय गोताखोर पानी में डूबे हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं।
 नाइजीरिया की परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े होना शुरू 
दरअसल, इससे पहले भी नाइजीरिया में इस तरह के हादसे हुए है। कुछ महीने पहले ही जुलाई में एक नाव के डूबने से 100 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा नाइजर राज्य के एक सुदूर इलाके में हुआ था। अधिकारियों ने बताया था कि हादसे की वजह से नाव में जरूरत से वजन होना था। हाल के सालों में नाइजीरिया में हुआ इस तरह का ये सबसे बड़ा हादसा था। इस हादसे के बाद नाइजीरिया की परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े होना शुरू हो गए थे। 
Advertisement
Next Article