W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली में हुई बारिश, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली आने वाली 29 ट्रेन निर्धारित समय से हुई लेट

04:31 AM Jan 16, 2025 IST | Himanshu Negi

दिल्ली आने वाली 29 ट्रेन निर्धारित समय से हुई लेट

दिल्ली में हुई बारिश  न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Advertisement

दिल्ली में सुबह झमाझम बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी। उत्तर भारत में सर्दी के तीखे तेवरों के बीच दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।

दिल्ली में कोहरे से लेट हुई ट्रेन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर और कोहरे के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों का परिचालन देरी से हो रहा है, कुछ ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया है। साथ ही दिल्ली आने वाली 29 ट्रेन निर्धारित समय से देरी से चल रही है।

 दिल्ली में खराब हुई हवा

IMD के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा प्रदान की गई लाइव AQI स्थिति के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 380 सूचकांक मूल्य पर “बहुत खराब” श्रेणी में बना हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×