हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 3.4 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शुक्रवार रात भूकंप के कम तीव्रता के झटका महसूस किया गया।
01:51 PM Dec 17, 2022 IST | Desk Team
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शुक्रवार रात भूकंप के कम तीव्रता के झटका महसूस किया गया। अधिकारियों ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 थी।
Advertisement
आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव सुदेश मोक्ता ने बताया कि रात करीब 10 बजकर दो मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए और भूकंप का केंद्र किन्नौर में नाको के निकट चांगो निचला था।
भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक रहे, जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।अधिकारियों ने कहा कि अब तक जान-माल के नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
Advertisement