हरियाणा में कोविड-19 के 3,541 नये मामले, दो और मरीजों की मौत
हरियाणा में शनिवार को कोविड-19 के 3,541 नये मामले सामने आये जिनमें से 1,450 मामले अकेले गुरुग्राम जिले से हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन से मिली।
01:24 AM Jan 09, 2022 IST | Shera Rajput
हरियाणा में शनिवार को कोविड-19 के 3,541 नये मामले सामने आये जिनमें से 1,450 मामले अकेले गुरुग्राम जिले से हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन से मिली।
राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,072
बुलेटिन में कहा गया है कि हिसार और फतेहाबाद जिलों से दो लोगों की मौत हुई है, जिससे राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,072 हो गई है। नये मामलों से हरियाणा में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,88,985 हो गई।
गुरुग्राम के अलावा, फरीदाबाद (480), सोनीपत (143), पंचकूला (415), अंबाला (181), करनाल (199), रोहतक (110) और हिसार (96) जिलों ने भी मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13,937 है जबकि ठीक होने वालों की संख्या 7,64,953 है।
बुलेटिन में कहा गया है कि हरियाणा में ठीक होने की दर 96.95 प्रतिशत है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel