कोरोना पीड़ित मृतक महिला की 3 प्रशासनिक अधिकारियों ने भोग डालकर पूरी की अंतिम रस्में, भोग के वक्त नहीं पहुंचा कोई परिवारिक सदस्य
मृतक महिला की आत्मिक शांति हेतु लुधियाना स्थित बाबा दीप सिंह गुरूद्वारा साहिब में रखे गए पाठ के भोग के वक्त आज समस्त रस्में प्रशासनिक अधिकारियों ने निभाई
10:05 PM Apr 11, 2020 IST | Shera Rajput
लुधियाना-जालंधर : लुधियाना शहर के फोर्टिस अस्पताल में पिछले दिनों कोरोना वायरस से पीडि़त होकर मरने वाली महिला सुरिंद्र कौर के परिवारिक सदस्यों ने लाश लेने और अंतिम संस्कार के वक्त दाह-संस्कार ना करने से स्पष्ट इंकार किए जाने के बाद आज मृतक महिला की आत्मिक शांति हेतु लुधियाना स्थित बाबा दीप सिंह गुरूद्वारा साहिब में रखे गए पाठ के भोग के वक्त आज समस्त रस्में प्रशासनिक अधिकारियों ने निभाई।
उपस्थित संगत ने अंतिम अरदास की। मृतका के भोग के वक्त आज भी कोई भी परिवारिक वारिस मोजूद नहीं था। जबकि भोग डालने से लेकर उसकी अंतिम रस्में निभाने वाले लुधियाना के तीनों होनहार अधिकारी जिनमें अतिरिक्त डिप्टी कमीश्रर इकबाल सिंह संधू, एसडीएम अमरिंद्र सिंह मल्ली और जिला लोक संपर्क अधिकारी प्रभदीप सिंह नत्थोवाल शामिल थे।
मृतका के संस्कार के वकत अंतिम रस्मों तक की जिम्मेदारी लेने का वायदा करने वाले इन अधिकारियों ने बाबा दीप सिंह गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों के साथ आज मृतका की आत्मिक शांति हेतु रखे गए अखंड पाठ का भोग डलवाया। इस अवसर पर रागी सिंहों द्वारा विरागमयी कीर्तन किया गया और मृतका की शांति के लिए अरदास की।
उल्लेखनीय है कि मृतका महिला लुधियाना की धनी आबादी क्षेत्र शिमलापुरी की रहने वाली थी और उसकी आयु 69 वर्ष के करीब थी। जबकि उसका संबंध अकाली सियासत से जुड़े एक कदवार नेता के परिवार से संबंधित था।
– सुनीलराय कामरेड
Advertisement
Advertisement

Join Channel