पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकी हमले में 3 लोगों की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को कुछ हमलावरों ने पुलिस चौकी पर हमला किया जिसमें एक पुलिस निरीक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
02:23 AM Apr 21, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को कुछ हमलावरों ने पुलिस चौकी पर हमला किया जिसमें एक पुलिस निरीक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
Advertisement
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Advertisement
आतंकवादियों ने पेशावर और अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर में अजब तालाब पुलिस चौकी पर हमला किया, इस गोलीबारी में एक पुलिस निरीक्षक और दो राहगीर मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी भी मारा गया। बाकी आतंकवादी मौके से भागने में सफल रहे।
Advertisement
क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

Join Channel