टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पठानकोट में एक बार फिर दिखे हथियारों से लैस 3 संदिग्ध, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर

भारत-पाकिस्तान सरहदी क्षेत्र पठानकोट के साथ सटे भदरोया क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश के डमटाल में हथियारबंद संदिग्ध 3 लोग देखे गए। संदिगधों की रहस्यमयी

03:12 PM Aug 21, 2018 IST | Desk Team

भारत-पाकिस्तान सरहदी क्षेत्र पठानकोट के साथ सटे भदरोया क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश के डमटाल में हथियारबंद संदिग्ध 3 लोग देखे गए। संदिगधों की रहस्यमयी

लुधियाना- पठानकोट : भारत-पाकिस्तान सरहदी क्षेत्र पठानकोट के साथ सटे भदरोया क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश के डमटाल में हथियारबंद संदिग्ध 3 लोग देखे गए। संदिगधों की रहस्यमयी गतिविधियों की जानकारी मिलते ही दोनों राज्यों की पुलिस ने बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाते हुए हाई अलर्ट किया। इस अभियान में 200 से ज्यादा पुलिस कर्मी जुटे रहे। कई घंटों की मशक्कत उपरांत भी उनके हाथ खाली दिखे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भदरोया निवासी एक मूक बधिर युवक ने कृष्णा मंदिर के समीप एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को देखा। सेना की वर्दी पहने युवकों के पास बंदूकें थीं और उन्होंने पीठ पर बैग बांध रखे थे। उक्त युवक ने तत्काल इसकी सूचना मोहल्ले की महिला सृष्टि देवी को दी। जो बाद में महिला और पंचायत के जरिए डमटाल पुलिस चौकी को सूचित किया। इसके तत्काल बाद एसएसपी ने अपने क्षेत्र में घेराबंदी कर ली।

केजरीवाल के दिल्ली जाते ही खैहरा धड़े ने किया बड़ा धमाका

पठानकोट से डीएसपी सिटी सुखजिन्द्र सिंह तथा थाना डिवीजन नंबर-2 के प्रभारी रविन्द्र सिंह पुलिस जवानों को साथ लेकर तत्काल भदरोया पहुंचे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश पुलिस को साथ लेकर कृष्णा मंदिर तथा डमटाल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सायं करीब पांच बजे शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन रात करीब साढ़े सात बजे तक जारी रहा।

इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों तथा मंदिर के समीप रहने वाले लोगों की घरों की तलाशी भी ली। वहीं राहगीरों से भी संदिग्धों के बारे में पूछताछ की गई।

एसएसपी विवेकशील सोनी ने कहा कि करीब दो घंटे चली सर्च में फिलहाल कुछ नहीं मिला है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है और जांच जारी है।

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Advertisement
Next Article