दिल्ली के फतेहपुर बेरी में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां 3 साल की बच्ची से 2 लोगों ने गैंगरेप किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बच्ची को जंगल लेजाकर किया दुष्कर्म
जानकारी के मुताबिक, मासूम बच्ची को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। मासूम के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह उनकी बेटी अचानक घर से लापता हो गई। बच्ची की तलाश करते हुए वे अपने पड़ोसी से मिले। पड़ोसी ने बताया कि उनकी बच्ची को उन्होंने जंगल की ओर देखा था।
पड़ोसी ने बच्ची की मां को दी ये जानकारी
बच्ची की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि पड़ोसी ने बताया कि उसने बच्ची को जंगल की ओर देखा था। उसने दो अन्य व्यक्तियों को भी जंगल की ओर जाने की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी जंगल के पास रोती हुई मिली। उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था।